Lal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत, कराया गया अस्पताल में भर्ती

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की एक बार फिर से तबीयत बिगड़ गई है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्हंे शुक्रवार देर रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आडवाणी 97 वर्ष के हो चुके हैं और इस वक्त न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर विनीत सूरी की देखरेख में अपना इलाज करा रहे हैं। बता दें कि कुछ महीने पहले भी उनकी दो बार तबीयत खराब हुई थी।

दो सप्ताह से थे बीमार
खबरों की माने तो बताया जा रहा है कि बीते 2 हफ्ते से उनकी तबीयत नासाज चल रही थी, लेकिन कल रात तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसक कारण उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ा। बीते चार से पांच महीनों के भीतर लालकृष्ण आडवाणी करीब चौथी बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इससे पहले उन्हें अगस्त के महीने में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मिल चुका हैं भारत रत्न
जानकारी के लिए बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी को पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इसी साल उन्हें देश के सर्वाेच्च सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते वे राष्ट्रपति भवन के आयोजन में नहीं पहुंच सके थे, इसीलिए उनके आवास पर जाकर ही भारत रत्न दिया गया था। 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने उनके आवास पहुंचे थे।

pc- jagran