Lohri Festival 2026: जाने इस बार किस दिन मनाई जाएगी लोहड़ी, क्या हैं इस पर्व का महत्व

इंटरनेट डेस्क। लोहड़ी का पर्व हर साल बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। मकर संक्रांति से एक दिन पहले पड़ने वाले इस त्योहार के लिए पूरे देश में एक अलग महौल रहता है। इस दिन शुभ मुहूर्त में अग्नि प्रज्वलित करके पूरे परिवार के आरोग्य और समृद्धि की कामना की जाती है। आइए जानते हैं साल 2026 में लोहड़ी का पर्व कब मनाया जाएगा, शुभ मुहूर्त क्या है। 

कब मनाया जाएगा लोहड़ी पर्व 2026
साल 2026 में यह पर्व 13 जनवरी, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, लोहड़ी के दिन प्रदोष काल में अग्नि प्रज्वलित करना सबसे अच्छा माना जाता है। इस दिन सूर्यास्त का समय शाम को 5 बजकर 44 मिनट का रहेगा। ऐसे में सूर्यास्त से 2 घंटे की अवधि लोहड़ी और अग्नि पूजन के लिए शुभ रहेगी। 
क्या हैं इसका महत्व
भारत के पंजाब प्रांत में लोहड़ी का पर्व बहुत महत्व रखता है। यह सिख समुदाय का महत्वपूर्ण त्योहार है, जो फसल की कटाई से जुड़ा है। वहीं, सूर्य के उत्तरायण होने की खुशी में भी मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले यह त्योहार मनाया जाता है। इस दिन शाम के समय शुभ मुहूर्त में अग्नि जलाई जाती है। पवित्र अग्नि के चारों ओर परिक्रमा लगाते हैं। अग्नि में रेवड़ी, मूंगफली, मक्का, नए गेहूं और जौ की बालियां डालकर जीवन में सुख-शांति की कामना की जाती है।

pc- adotrip.com