Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने भोजपुरी गायक पवन सिंह को किया पार्टी से निष्कासित, ये कारण आया सामने

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों के पांच चरण पूरे हो चुके हैं और अब दो चरणों का चुनाव बाकी है, इन दो चरणों के चुनाव में बाकी बची सीटों पर चुनाव होना है। लेकिन उसके पहले भाजपा ने अपने ही एक बड़े नेता को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके बाद चारों और चर्चाओं को बाजार गर्म है। जी हां खबरों की माने तो बिहार भाजपा ने भोजपुरी गायक पवन सिंह को एनडीए के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए निष्कासित कर दिया।

क्या कारण रहा
खबरों की माने तो भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने पवन सिंह के नाम से चिट्ठी जारी की है। इसमें उन्होंने लिखा कि लोकसभा सभा चुनाव में आप राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अधिकृत प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं। आपका यह काम दल विरोधी है। इस कारण पार्टी की छवि धूमिल हुई है। आगे कहा गया हैं की आपको दल विरोधी काम करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के निर्देश पर निष्कासित किया जाता है। 

भाजपा ने आसनसोल से दिया था टिकट 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पवन सिंह ने पहले स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के अपने फैसले की घोषणा की थी। इससे पहले भाजपा ने उन्हें आसनसोल लोकसभा का टिकट दिया है। भाजपा चाहती थी कि पवन सिंह आसनसोल से ही चुनाव लड़ें। लेकिन, अगले ही दिन पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। पवन सिंह बिहार में आरा से चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन, जब आरा से केंद्रीय मंत्री और वर्तमान सांसद आरके सिंह को टिकट दिया गया तब पवन सिंह ने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया।

pc- amar ujala, www.britannica.com, aaj tak