Rajasthan: वसुंधरा राजे का बयान सुर्खियों में... रेगिस्तान में फूल खिलाने का हुनर हमें अच्छे से आता हैं, जाने किसके लिए...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक बार फिर से सुर्खियों में है।  उनहोंने जोधपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि रेगिस्तान में फूल खिलाने का हुनर हमें अच्छे से आता है, हम इसमें माहिर हैं, आसमान हमारी सीमाओं का अंत नहीं है। राजे के इस बयान को राजस्थान की संभावनाओं, विकास और अपने राजनीतिक अनुभव को सामने रखने के तौर पर देखा जा रहा है।

हालांकि, उन्होंने अपने संबोधन में किसी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी का नाम नहीं लिया, अपने इस सियासी बयान के जरिए उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा या फिर अपनी ही पार्टी के नेताओं को आईना दिखाने की कोशिश की, फिलहाल यह साफ नहीं है। 

खबरों की माने तो राजे ने कहा कि सदियों तक राजस्थान की तेज धूप को चुनौती माना जाता था, लेकिन आज उसी धूप से जोधपुर के पास भड़ला में हजारों मेगावाट बिजली पैदा हो रही है, उन्होंने इसे राजस्थानियों की मजबूती बताते हुए कहा कि अपनी सबसे बड़ी चुनौती को सबसे बड़ी ताकत में बदल देना ही प्रदेश की पहचान है।

pc- aaj tak