Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने घोषणा पत्र में किए कई वादे, गरीब, युवा, किसान और बुर्जगों को साधने की कोशिश

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान 19  अप्रैल को होगा और इसके पहले 14 अप्रैल रविवार को भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में चुनावी मेनिफेस्टो जारी किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गृह मंत्री अमित शाह भाजपा, रक्षा मंत्री कार्यालय में मौजूद रहे। बता दें की पार्टी ने गरीब, युवा, किसान और बुर्जगों, महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं की है। मीडिया 

रिपोटर्स की माने तो लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी भाजपा के इस घोषणा पत्र को संकल्प पत्र नाम दिया गया है। भाजपा ने संकल्प पत्र में युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों पर ध्यान केंद्रित किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा कार्यालय में मौजूद रहे। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम देते हुए इसकी थीम 2047 तक विकसित भारत बनाने की मोदी की गारंटी पर दी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो संकल्प पत्र जारी करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हम परिणाम लाने के लिए काम करते हैं। हमारा फोकस निवेश से लेकर नौकरी तक है। फ्री राशन की योजना रहेगी जारी। गरीबों को पोषणयुक्त भोजन मिलेगा। संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मुद्रा लोन की योजना 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया गया हैं। वहीं, 5 लाख तक मुफ्त इलाज जारी रहेगा। आयुष्मान के दायरे में ट्रांसडजेंडर आएंगे। छोटे कस्बों में स्वनिधि योजना का विस्तार होगा। 5 साल में नारी शक्ति की भागीदारी बढ़ेगी।

pc- thewirehindi.com