Lok Sabha Elections: राजस्थान की सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने खेला ये बड़ा दांव, इन दिग्गजों को दी बड़ी जिम्मेदारी

इंटरनेट डेस्क। देश में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान को लेकर बड़ा दांव खेला है। भाजपा ने राजस्थान में सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य रखा है। इसी के तहत पार्टी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है।

 इसी के तहत भाजपा ने राजस्थान प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह-चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राजस्थान में ये जिम्मेदारी विनय सहस्रबुद्धे, विजया रहाटकर और प्रवेश वर्मा को दी है। विनय सहस्रबुद्धे की गिनती भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट नेताओं में होती है। 

वह अभी राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य हैं। विजया रहाटकर राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हेँ। वहीं दिल्ली की पश्चिमी संसदीय सीट से सांसद प्रवेश वर्मा भी भाजपा के बड़े नेताओं में शामिल है। राजस्थान में पहले चरण का मतदान 19 अप्रेल को होगा। वहीं दूसरे चरण के लिए वोटिंग 25 अप्रेल को होगी। पहले चरण का मतदान होने से पहले भाजपा ने ये बड़ा कदम उठाया है।

PC: flipkart