Weather Update: राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में आज मौसम रहेगा शुष्क, मंगलवार को कुछ इलाकों में हो सकती हैं बारिश

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बादल छाने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है, वैसे अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। मौसम विभाग जयपुर की माने तो, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। हालांकि, 12 अक्टूबर के लिए उपलब्ध जिला स्तरीय पूर्वानुमान में व्यापक बारिश की कोई विशेष चेतावनी नहीं है। 

मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग की माने तो जयपुर सहित पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में 12 अक्टूबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। स्थानीय स्तर पर बादल छाने या मौसम में मामूली बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन पूरे पूर्वी राजस्थान में व्यापक बारिश के संकेत नहीं हैं। अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभागों के अधिकांश हिस्सों में भी आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

13-14 अक्टूबर को बदल सकता है मौसम
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 13 और 14 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां फिर देखने को मिल सकती हैं। बीकानेर संभाग के साथ शेखावाटी क्षेत्र के कुछ इलाकों में बादल छाने, मेघगर्जन और हल्की बारिश होने की संभावना है। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं जैसे जिलों में मौसम पर विशेष नजर रहेगी। इन इलाकों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

pc-nai dunia