लुआन-ड्रे प्रेटोरियस ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, टी20 में 79 गेंदों पर बना डाले नाबाद 188 रन

इंटरनेट डेस्क। साउथ अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रेटोरियस ने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल का पुरुष टी20 में सर्वश्रेष्ठ पारी का 13 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। उन्होंने ब्लोमफोन्टन में सीएसए टी20 चैलेंज में नाइट्स के खिलाफ टाइटंस के लिए खेलते हुए सिर्फ 79 गेंदों पर नाबाद 188 रन बनाए। 20 साल का यह खिलाड़ी टी20 में ऐतिहासिक पहला दोहरा शतक लगाने से सिर्फ 12 रन दूर रह गया।

अपने तीसरे टी20 शतक के साथ प्रेटोरियस ने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ गेल के नाबाद 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने टी20 क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

लुआन-ड्रे प्रिटोरियस इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा है, इस टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी भी खेलते हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया था। प्रिटोरियस जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, उसे देखकर डबल सेंचुरी की उम्मीद भी बनने लगी थी। उन्होंने लगातार बड़े शॉट लगाए और नाइट्स के गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में रखा। चूंकि 20 ओवर पूरे हो गए और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को 200 रनों तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त गेंदें नहीं मिल सकीं।

pc- hindustan