Madhya Pradesh: चार बच्चे पैदा करने पर हुआ एक लाख रुपए का पुरस्कार देने का ऐलान, कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त बोर्ड के अध्यक्ष ने दिया ये बयान
- byhanumnan
- 13 Jan, 2025

इंटरनेट डेस्क। देश में जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन चुका है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए कई कदम उठाए जा चुके हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त एक बोर्ड के अध्यक्ष ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए पुरस्कार का ऐलान कर सभी का चौंका दिया है।
खबरों के अनुसार, भोपाल में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया ने अब चार बच्चे पैदा करने वालों के लिए एक नया ऑफर पेश किया है। इस दौरान उन्होंनेचार बच्चे पैदा करने का फैसला करने वाले युवा ब्राह्मण कपल के लिए एक लाख रुपए के पुरस्कार देने की घोषणा कर दी है।
राजोरिया ने इस दौरान विवादित बयान देते हुए बोल दिया कि विधर्मियों की संख्या बढ़ रही है, क्योंकि हमने बड़े पैमाने पर अपने परिवारों पर ध्यान देना बंद कर दिया है। इस दौरान उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि उनके पास कम से कम चार बच्चे होने चाहिए।
PC: etvbharat