Madhya Pradesh: कांग्रेस में उठने लगी अब गुटबाजी की खबरें, बैठक में नहीं पहुंचे दिग्विजय सिंह और कमलनाथ

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। वहीं एक तरफ भाजपा का प्रदर्शन बेहतरीन रहा हैं। राज्य की सभी सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस को एक सीट भी हाथ नहीं लगी है। इस हार को लेकर कांग्रेस में अब भी मंथन जारी है। केंद्र से फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को हार के कारणों का विश्लेशण करने के लिए मध्य प्रदेश भेजा गया था। फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ गैरमौजूद रहें। 

नहीं पहुंचे दोनों ही दिग्गज
बता दें की मध्य प्रदेश में आयोजित हुई केंद्र से फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ नहीं पहुंचे थे। इसके बाद से अब कांग्रेस में गुटबाजी की खबर सामने आने लगी है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया ने भी इसे लेकर बयान दिया है। घनघोरिया के बयान पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि हम मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और मध्य प्रदेश में जीतू पटवारी के लोग हैं। भले ही कोई नेता किसी का हो सकता है। हम कांग्रेस के हैं। 

क्या कहा नेताओं ने 
वही दिग्विजय सिंह, नकुलनाथ, कमलनाथ की गैर मौजूदगी को उन्होंने निजी व्यस्तता बताया और कहा कि वे विदेश दौरे पर गए हैं। दरअसल शनिवार को कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करने के बाद हार के कारणों का विश्लेषण करना था। इसी बैठक से पार्टी के दिग्गज नेताओं ने किनारा कर लिया, जिसके बाद से यह सवाल उठने लगे कि कांग्रेस में गुटबाजी हो रही है।

pc- navbharat