Madhya Pradesh: नर्स पत्नी ने पति के उपर बैठ काट ब्लेड से उसका....चिल्लाते हुई भागी होटल से...नहीं करता था उसके साथ...

इंटरनेट डेस्क। भोपाल के  पिपलानी थाना क्षेत्र में आनंद नगर स्थित कोमल पैलेस होटल में आधी रात एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हैरान कर देगा। जी हां यहा पुलिस ने बताया कि सोते हुए पति ललित राजपूत पर उसकी पत्नी देनंदनी तोमर ने ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया और फिर मौके से फरार हो गई। यह हमला रविवार सुबह 7 बजे के आसपास हुआ, जब पति की नींद खुली तो पत्नी ने सीने पर चढ़कर ब्लेड से हाथ और पेट पर वार किए। पति बाथरूम में छिपा लेकिन पत्नी वहां पहुंची और कांच के ग्लास से सिर पर मारा। गनीमत रही कि घाव गंभीर नहीं हुए।

अस्पताल में हैं भर्ती
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ललित निजी अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज चल रहा है। पिपलानी पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू की है,  बताया जा रहा हैं कि यह मामला फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती से लिव-इन, दुष्कर्म केस और मई 2025 में आर्य समाज मंदिर में हुई शादी तक की पेचीदा कहानी है। साथ रहने के विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया, पुलिस के अनुसार पत्नी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

ललित राजपूत (30) पुणे की आईटी कंपनी में काम करता है और पिपलानी गोपाल नगर का निवासी है। देनंदनी तोमर खंडवा की रहने वाली है और शाजापुर जिला अस्पताल में नर्स है। दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई, कुछ समय लिव-इन में रहे लेकिन ललित शादी से मुकर गया तो देनंदनी ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया, बाद में समझौता हुआ और मई 2025 में आर्य समाज मंदिर में शादी हुई। लेकिन दोनों अलग-अलग शहरों में रहते हैं।  शनिवार को देनंदनी मिलने आई और ललित ने उसे कोमल पैलेस होटल में ठहराया, देर रात दोनों के बीच विवाद फिर भड़का, पुलिस ने आईपीसी धारा 307 (हत्या का प्रयास) और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

pc- oneindia