Tamil Nadu: थेनी जिले में बड़ा जेल ब्रेक, 17 कैदी गार्ड पर हमला कर फरार, 16 चेक पोस्ट पर तलाश जारी

इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु के थेनी जिले की सब-जेल से 17 कैदियों के फरार होने की बड़ी घटना सामने आई है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सोमवार देर रात हुई इस वारदात से थेनी जिले से डिंडिगुल जिले तक में हड़कंप मच गया। इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के फरार होने के बाद पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। हालांकि सामने आया है कि देर रात एक कैदी को दोबारा पकड़ लिया गया है और अभी भी 16 कैदी फरार हैं।

गार्ड पर हमला कर हुए फरार
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कैदियों ने पहले बीमार होने का नाटक किया और जब गार्ड उनके पास पहुंचा तो मारपीट कर भाग गए। कैदियों की तलाश और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस एक्टिव हो गई है, फरार कैदियों की तलाश में पड़ोसी डिंडीगुल जिले में 16 स्थानों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। पुलिस इन रास्तों से गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच कर रही है।

1 कैदी पकड़ा गया
डिंडीगुल के पुलिस अधीक्षक एस. जयकुमार ने मीडिया बातचीत में इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हुए हैं। एहतियात के तौर पर पड़ोसी डिंडीगुल जिले में 16 स्थानों पर चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं और सभी वाहनों की जांच की जा रही है। कैदी जेल से कैसे फरार हुए और वे किस दिशा में भागे हैं, इसे लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

pc- india tv hindi