Mahabharat: दुर्योधन के पैदा होते ही रोने लगे थे सियार, बोलने लगे थे उल्लू, आखिर क्यों कहा गया था उन्हें अपशकुन
- byShiv
- 14 Oct, 2024

pc: villains.fandom.com
ये बात हम भी जानते हैं कि दुर्योधन महाभारत के युद्ध का मुख्य कारण था और वो जब वह पैदा हुए तो कई अपशकुन एक साथ घटित हुए थे। इसी के पीछे की कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं।
दुर्योधन ने जैसे ही जन्म लिया उस समय कई सियार जोर जोर से रोने लगे। उसी समय उल्लू भी शोर मचाने लगे। आसमान में अचानक काले बादल छा गए।

pc: Webdunia
दुर्योधन जन्म लेते ही बोलने ही लगा था। इन घटनाओं को देखकर विदुर ने धृतराष्ट्र और गांधारी को उनके बेटे का त्याग करने के लिए कह दिया। विदुर ने ये भी कहा कि ये सारी चीजें अपशकुन है। तुम्हारा यही पुत्र हस्तिनापुर के विनाश का कारण होगा।
पुत्र मोह में धृतराष्ट्र और गांधारी ने अपने पुत्र का त्याग नहीं किया और विदुर की ये भविष्यवाणी सही भी साबित हुई।

pc: HindiPath.com
दुर्योधन को कलयुग का अवतार माना जाता है, क्योंकि दुर्योधन में वे सभी गुण मौजूद थे जो कलयुग में स्वार्थ के लिए अपनाए जाते हैं। इतना ही नहीं महाभारत का युद्ध दुर्योधन की महत्वाकांक्षाओं और जिद का ही नतीजा था।