Manipur: एक साल बाद मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ
- byShiv
- 05 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। मणिपुर से करीब एक साल बाद बुधवार को राष्ट्रपति शासन हटाया गया है। राज्य में 13 फरवरी 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू था। राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद 60 सदस्यीय विधानसभा को निलंबित कर दिया गया था, विधानसभा का कार्यकाल 2027 तक है। अब भाजपा ने नए नियुक्त बीजेपी विधायक दल के नेता युमनाम खेमचंद सिंह ने मणिपुर के गवर्नर अजय कुमार भल्ला से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। जिसके बाद उन्हें सीएम पद कीशपथ दिलाई गई।
बीजेपी के 37 विधायकों में से 35 विधायक के अलावा पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक तरुण चुघ, पूर्वाेत्तर प्रभारी संबित पात्रा और बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष ए शारदा देवी की उपस्थिति में वाई. खेमचंद सिंह को मंगलवार (3 फरवरी 2026) को विधायक दल का नेता चुना गया था। खेमचंद सिंह बुधवार को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
मणिपुर में वर्तमान में बीजेपी के 37 विधायक हैं, 2022 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के 32 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। जेडीयू ने छह सीटें जीती थीं, जिनमें से पांच विधायक बाद में बीजेपी में शामिल हो गए, अन्य विधायकों में से छह नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) से, पांच नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) से, पांच कांग्रेस से, दो कुकी पीपुल्स अलायंस से, एक जेडीयू से और तीन निर्दलीय हैं।
pc- deshbandhu.co.in






