Mantra benefits: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का आप भी कर लेंगे केवल 24 मिनट एकाग्रता से जाप तो जीवन में तुरंत हो जाएंगे ये बदलाव

इंटरनेट डेस्क। आप भी भगवान श्री कृष्ण के भक्त हैं तो आप उनकी सेवा करते होंगे पूजा पाठ करते होंगे। लेकिन क्या आपको पता हैं की उनका एक शक्तिशाली मंत्र भी है और वो हैं ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः यह मंत्र भगवान कृष्ण को समर्पित है। इसका नियमित सुबह में अगर 24 मिनट आप जाप करते हैं तो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने शुरू हो जाते है। तो आए जानते हैं आज हम इसके बारे में।

क्या हैं मंत्र का अर्थ
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का अर्थ हैं- वासुदेवनंदन भगवान मैं आपको नमन करता हूं।

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र के फायदे
इस मंत्र का रोजाना जाप करने से व्यक्ति के अंदर सकारात्मकता आती है। साथ ही इससे भगवान कृष्ण का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के अंदर संयम बढ़ता है।

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करने से आपके मन में भक्ति और श्रद्धा का भाव बढ़ता है। यह मंत्र आपके अंदर आध्यात्मिकता का संचार करता है।

इस का जाप करने से आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है, इससे मानसिक तनाव दूर होता है, जिससे आप अंदर से अच्छा महसूस करते हैं।

pc- jagran