Mata Lakshmi ki pooja: माता लक्ष्मी की पूजा में कभी भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां, नहीं मिलता हैं पूजा का फल

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की हिंदू शास्त्रों में सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी भगवान को समर्पित होता है। ऐसे में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। माता लक्ष्मी को धन, ऐश्वर्य, सुख और समृद्धि की देवी माना गया है। हर व्यक्ति की यह कामना होती है कि उसके घर में मां लक्ष्मी का स्थायी वास हो। इसके लिए लोग रोजाना लक्ष्मी पूजन करते हैं। लेकिन कई बार पूरी श्रद्धा से पूजा करने के बाद भी घर में आर्थिक तंगी बनी रहती है। धार्मिक दृष्टि से इसकी मुख्य वजह पूजा के दौरान अनजाने में होने वाली कुछ गलतियां हो सकती हैं। तो जानते हैं आज उन गलतियों के बारे में।

मां लक्ष्मी की पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां

तुलसी दल अर्पित करना - मां लक्ष्मी की पूजा में कभी भी तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाने चाहिए। धार्मिक कथाओं के अनुसार, तुलसी जी भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप की पत्नी हैं, इसलिए मां लक्ष्मी की पूजा में तुलसी दल नहीं चढ़ाना चाहिए।

दीपक का गलत स्थान - माता लक्ष्मी की पूजा में दीपक का स्थान बहुत महत्वपूर्ण है। घी का दीपक हमेशा माता के दाहिनी ओर और तेल का दीपक हमेशा बाईं ओर रखना चाहिए। 

सफेद फूलों का प्रयोग - मां लक्ष्मी सुहाग और सौभाग्य की देवी हैं। उन्हें भूलकर भी सफेद रंग के फूल न चढ़ाएं। माता को हमेशा लाल या गुलाबी रंग के कमल और गुलाब के फूल ही अर्पित करने चाहिए।

अकेले पूजा करना - धार्मिक दृष्टि से मां लक्ष्मी की पूजा कभी भी भगवान विष्णु के बिना अधूरी मानी जाती है। केवल लक्ष्मी जी की पूजा करने से वे स्थिर नहीं रहतीं। इसलिए हमेशा लक्ष्मीनारायण की एक साथ पूजा करें।

pc- abp news