MEA: अजीत डोभाल और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रुबियो के बीच नहीं हुई कोई मुलाकात, विदेश मंत्रालय ने किया खंडन
- byShiv
- 06 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। एक दो दिन से एक खबर चल रही हैं की भारत अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के पीछे अजीत डोभाल का हाथ है और उनकी ही वजह से ये डील फाइनल हो पाई है। लेकिन अब विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रुबियो के बीच मुलाकात से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट का खंडन किया और उसे बेबुनियाद बताया। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ब्लूमबर्ग में छपी इस बैठक की रिपोर्ट के बारे में पत्रकारों के सवालों पर कहा, इसका कोई आधार नहीं है। ऐसी कोई मुलाकात या यात्रा नहीं हुई है।

रिपोर्ट में क्या दावा किया गया था?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की सहमति की घोषणा के बाद अमेरिकी मीडिया संस्थान ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें कहा गया था कि डोभाल ने पिछले सितंबर में अमेरिका का दौरा कर दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने की कोशिश की थी। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने इस दौरान रुबियो से मुलाकात की थी। डोभाल ने इस दौरान रूबियो को पीएम मोदी का संदेश देते हुए कहा था कि भारत राष्ट्रपति ट्रंप और उनके शीर्ष सहयोगियों की धमकियों के आगे नहीं झुकेगा।

नहीं झुकेगा भारत
खबरों की माने तो ट्रंप ने अमेरिका के विदेश मंत्री से कहा था कि भारत अतीत में भी प्रतिकूल अमेरिकी सरकारों का सामना कर चुका है और वह झुकने की बजाय ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने की प्रतीक्षा करेगा। अब जायसवाल ने इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई बैठक या दौरा नहीं हुआ था।
pc- bharat24, ratopati.com, newindianexpress.co





