Ministry of Defence: वायुसेना के लिए खरीदें जाएंगे 60 मल्टीरोल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, रक्षा मंत्रालय ने टेंडर किए जारी
- byShiv
- 13 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारतीय वायुसेना के पुराने पड़ रहे कार्गाे विमानों के बेड़े को आधुनिक तौर पर बढ़ाने की तैयारी चल रही है। खबरों के अनुसार रक्षा मंत्रालय ने करीब एक लाख करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। इसके तहत वायुसेना के लिए 60 मल्टीरोल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदे जाएंगे। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्यक्रम में भारतीय कंपनियां प्रमुख भूमिका में रहेंगी।
रक्षा मंत्रालय ने जारी किया टेंडर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किए गए टेंडर में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, टाटा और महिंद्रा समेत कई भारतीय कंपनियां शामिल हैं। महिंद्रा डिफेंस ने ब्राजील की एम्ब्रेयर के साथ साझेदारी की है और वह सी-390 ट्रांसपोर्ट विमान की पेशकश करेगी। वहीं, टाटा अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन के साथ मिलकर सी-130 विमान की पेशकश करेगी। सी-130जे सुपर हरक्यूलिस पहले से ही भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल है।
भारत में होगा निर्माण
इस कार्यक्रम के तहत करीब 20 प्रतिशत विमान फ्लाई-अवे कंडीशन में भारत आएंगे, जबकि बाकी विमानों का निर्माण देश में किया जाएगा। भारत में बनने वाले विमानों में 60 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री होने की उम्मीद है। विमानों का निर्माण भारतीय कंपनियों और मूल विमान निर्माता कंपनियों के बीच संयुक्त उपक्रम के जरिए किया जाएगा।
pc- economictimes.com





