MP: दोस्त निकला दगाबाज, जिस दोस्त के घर में गुजारी रात, उसकी पत्नी के साथ किया दुष्कर्म, देवर और बेटे ने पकड़ा रंगे...
- byShiv
- 19 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के मोती झील इलाके में एक महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। खबरों की माने तो यह घटना उस समय हुई जब महिला का पति गांव गया हुआ था और आरोपी घर पर रुका था। सुबह करीब 5 बजे आरोपी ने महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। महिला की चीख सुनकर उसका देवर और बेटा मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
क्यों कि ऐसी हरकत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो 30 वर्षीय महिला ने पुलिस से शिकायत की कि वह अपने पति, दो बेटों और देवर के साथ रहती है। महिला के पति का दोस्त सुनील कुमार पिछले काफी समय से घर पर आता-जाता रहता था, इसलिए वह उसे जानती थी। महिला का पति गाँव गया हुआ था। तभी सुनील उनके घर आया और देर रात को वहीं रुक गया। सुबह करीब 5 बजे, जब महिला घर पर अकेली थी, तो आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
देवर और बेटे ने पकड़ा
खबरों की माने तो महिला ने शोर मचाया तो आवाज सुनकर देवर और बेटा कमरे में आए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने उसे पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी सुनील कुशवाह के खिलाफ रेप, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
pc- pchrgaza.org






