Mumbai Airport: एयर इंडिया और इंडिगो के विमान टकराएं आपस में, भरे थे यात्रियों से, बड़ा हादसा टला
- byShiv
- 04 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के बारामती में हुए प्लैन हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हुआ था। उनके निधन के बाद अब एक बार फिर से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा होते होते टल गया। देश की दो प्रमुख एयरलाइंस एयर इंडिया और इंडिगो के विमान आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि इस टक्कर में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से दोनों विमानों को तत्काल प्रभाव से ग्राउंड कर दिया गया है।
कैसे हुआ हादसा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो घटना उस वक्त हुई जब एयर इंडिया का विमान अपनी उड़ान भरने के लिए तैयार हो रहा था और इंडिगो का विमान लैंडिंग के बाद पार्किंग-वे की तरफ जा रहा था। मुंबई से कोयम्बटूर जा रही फ्लाइट संख्या एआई 2732 उड़ान भरने के लिए पुशबैक की स्थिति में थी। ठीक उसी समय हैदराबाद से आई इंडिगो की फ्लाइट 6ई 791 लैंडिंग करने के बाद टैक्सी-वे से गुजर रही थी। इसी दौरान दोनों विमानों के पंख एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए और उनमें टक्कर हो गई।
मच गया हड़कंप
खबरों की माने तो दोनों विमानों के दाहिने पंख एक-दूसरे से टकरा गए। टक्कर होते ही विमान में झटका महसूस हुआ, जिससे यात्रियों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस घटना में सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है। हादसे के वक्त दोनों ही विमान यात्रियों से भरे हुए थे। टक्कर के तुरंत बाद एटीसी और ग्राउंड स्टाफ हरकत में आया। राहत की बात यह है कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
pc- thestatesman.com






