Nagpur violence: औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद, हिंसा में 18 लोग घायल, 40 गाड़ियों को किया आग के हवाले, सीएम ने की शांति की अपील
- byShiv
- 18 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में हिंसा फैली हुई है। सोमवार से विवाद बढ़ा तो मामला गरम हो गया। औरंगजेब की कब्र को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़पों और आगजनी में बदल गया। यह घटना शहर के महाल इलाके में हुई, जहां दो गुटों के बीच तनाव बढ़ने के बाद पत्थरबाजी, वाहनों में आगजनी और पुलिस पर हमले की घटनाएं सामने आईं हैं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया हैं।
जाने कितने लोग हुए घायल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अब तक इस हिंसा में कम से कम 18 लोग घायल हुए, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। भारी बवाल को देखते हुए नागपुर शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। जानकारी के अनुसार अब तक 40 वाहनों को जलाएं जाने की जानकारी भी सामने आई है। वहीं बताया जा रहा हैं कि अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुकी है।
क्या हुआ हैं घटनाक्रम
यह विवाद तब शुरू हुआ जब विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार नागपुर के महाल गांधी गेट परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने औरंगजेब का पुतला जलाया। इन संगठनों का कहना था कि खुल्दाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाया जाना चाहिए। उनका तर्क है कि औरंगजेब एक अत्याचारी शासक था, और उसकी कब्र का महिमामंडन स्वीकार्य नहीं है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने स्थिति को शांत कर लिया था, लेकिन शाम होते-होते मामला फिर भड़क उठा।
pc- hindustan