PAK W vs ZI W: टी20आई में बना नया रिकॉर्ड, पाकिस्तान टीम की कप्तान ने जड़ महज इतनी सी गेंदों में फिफ्टी
- byShiv
- 16 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। टी20आई क्रिकेट में अब एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना हैं। पाकिस्तान वुमन क्रिकेट टीम की फातिमा सना ने ऐसी विस्फोटक बल्लेबाजी की, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। पाकिस्तान की कप्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वूमेन्स टी20 मुकाबले में सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। यह वूमेन्स टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक है।
कराची में खेले गए इस मुकाबले में 24 साल की फातिमा सना ने आते ही जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उन्होंने महज 15 गेंदों में अपना पचासा पूरा कर पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले सबसे तेज महिला टी20 फिफ्टी का रिकॉर्ड सोफी डिवाइन, फोबे लिचफील्ड और ऋचा घोष के नाम संयुक्त रूप से दर्ज था, जिन्होंने 18-18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
फातिमा की यह पारी सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट तक सीमित नहीं रही। उन्होंने वूमेन्स टी20 क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। इससे पहले यह कारनामा मैरी केली ने 2022 में वार्विकशर के लिए और लॉरा हैरिस ने इस साल न्यूजीलैंड के सुपर स्मैश टूर्नामेंट में किया था।
pc- espncricinfo.com






