Petrol Diesel Price: राजस्थान सहित देश के बड़े शहरों में आज किस भाव मिल रहा हैं पेट्रोल और डीजल, अभी करें पता
- byShiv
- 21 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए है। ऐसे में आप भी अगर गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं तो आप आज के भाव जान ले। 21 मई की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है।
15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। इसके बाद एक बार फिर से 19 मई को 90 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बढ़ाया गया है।
राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 109.32 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 94.50 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।
इन शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
बता दें कि तेल कंपनियों ने आज दिल्ली-बेंगलुरु जैसे कई बड़े शहरों में आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है
दिल्ली में पेट्रोल ₹98.64 प्रति लीटर और डीजल ₹91.58 प्रति लीटर है
कोलकाता में पेट्रोल ₹109.70 प्रति लीटर और डीजल ₹96.07 प्रति लीटर है
गुरुग्राम में पेट्रोल ₹99.38 प्रति लीटर और डीजल ₹91.88 प्रति लीटर है
बेंगलुरु में पेट्रोल ₹107.16 प्रति लीटर और डीजल ₹95.04 प्रति लीटर है
इन शहरों में आज पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा
- नोएडा में पेट्रोल 19 पैसे बढ़कर ₹98.65 प्रति लीटर और डीजल 19 पैसे बढ़कर ₹91.93 प्रति लीटर हो गया
- भुवनेश्वर में पेट्रोल 21 पैसे महंगा होकर ₹105.33 प्रति लीटर और डीजल 21 पैसे बढ़कर ₹96.91 प्रति लीटर पहुंच गया
तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 18 पैसे महंगा होकर ₹111.71 डीजल 29 पैसे बढ़कर ₹100.59 प्रति लीटर हो गया
- इन शहरों में आज पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता
- चेन्नई में पेट्रोल 35 पैसे घटकर ₹104.57 प्रति लीटर और डीजल 33 पैसे घटकर ₹96.21 प्रति लीटर हो गया
- जयपुर में पेट्रोल 30 पैसे सस्ता होकर ₹108.70 प्रति लीटर और डीजल 30 पैसे घटकर ₹93.92 प्रति लीटर पहुंच गया
- पटना में पेट्रोल 31 पैसे घटकर ₹109.51 प्रति लीटर और डीजल 28 पैसे सस्ता होकर ₹95.58 प्रति लीटर हो गया
- मुंबई में पेट्रोल 4 पैसे घटकर ₹107.55 प्रति लीटर हुआ, जबकि डीजल ₹94.08 प्रति लीटर पर है
- चंडीगढ़ में पेट्रोल 2 पैसे घटकर ₹98.10 प्रति लीटर हुआ, जबकि डीजल ₹86.09 प्रति लीटर पर कोई बदलाव नहीं हुआ
pc- navbahrat




