PM Kisan Yojana: क्या फरवरी महीने में आने जा रही हैं किसान निधि की 22वीं किस्त, यह रहा सब कुछ सामने

इंटरेनट डेस्क। केंद्र सरकार की और से चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में करोड़ों किसानों को लाभ हो रहा है। इस योजना में किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सालाना 3 बराबर किस्तों में दी जाती है। देशभर के किसानों को अब इस योजना की 22वीं किस्त का इंतजार है। देशभर में कई किसान यह सवाल कर रहे हैं कि क्या फरवरी महीने के पहले हफ्ते में किसानों के खातों में 22वीं किस्त जारी की जा सकती है? 

क्या फरवरी में आ सकती हैं
अभी तक सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त फरवरी के पहले हफ्ते में ही आएगी।
आधिकारिक एलान का इंतजार अभी भी किया जा रहा है।
किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल सरकारी अपडेट पर ध्यान दें।
किस्त जारी करने से कुछ दिन पहले सरकार आधिकारिक तारीख का एलान कर देती है। 

पहले करें ये काम पूरें
पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए पात्र किसानों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करना अनिवार्य हैं।
इसमें सबसे अहम शर्त है ई-केवाईसी का पूरा कराना। वे किसान जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, उनकी अगली किस्त अटक सकती है।
इसके अलावा यह भी जरूरी है कि किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक हो।

pc- tv9