PM Kisan Yojana: आप कर रहे होंगे 2 हजार रुपए के मैसेज का इंतजार, तो ये रही वो डेट जब आएगा आपके पास पैसा!
- byShiv
- 01 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के किसानों के लिए कई योजनाओं पर काम करती है। ऐसे में एक योजना हैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के जरिए सरकार देश के गरीब किसानों के खाते में हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है। यह राशि हर साल 3 किस्तों में जारी की जाती है, प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के जरिए किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।
मिल चुकी हैं इतनी किस्ते
अब तक किसानों के खाते में कुल 21 किस्तों के पैसे भेजी जा चुकी हैं। पिछली बार, अक्तूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी की थी। अब किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है। पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब जारी होगी ये जानते है।
जाने कब आएगी
भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि अब जहां तक हैं किस्त मार्च के महीने में ही आ सकती है।
pc- timesnowhindi.com






