PM Modi: यूएई के बाद आज दूसरे दिन पीएम मोदी पहुंचे नीदरलैंड, निर्यात और कूटनीति के लिहाज अहम माना जा रहा दौरा

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों की यात्रा के दूसरे दिन आज नीदरलैंड पहुंच गए हैं। उनके 6 दिनों के टूर के में यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली शामिल हैं। पीएम मोदी 15 मई को यूएई गए थे और अब वो नीदरलैंड पहुंच गए हैं। भारतीय निर्यात और कूटनीति के लिहाज से इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है।

पहुंचे हैं खास न्योते पर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रोब जेटन के खास न्योते पर वहां पहुंचे हैं। इस दौरान वो वहां के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रोब जेटन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। नीदरलैंड के प्रधानमंत्री और पीएम मोदी के बीच यूरोप के साथ भारत के व्यापारिक और तकनीकी संबंधों को बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा होगी।

अब जाएंगे स्वीडन
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी नीदरलैंड के बाद स्वीडन जाएंगे, इसके बाद वो नॉर्वे पहुंचेंगे। आखिर में वो इटली जाएंगे जहां वो मेलोनी से मुलाकात करेंगे।

pc- aaj tak