PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आधी रात को आए सामने, कहा, 24 जुलाई को बड़े और कड़े फैसले होंगे...वीडियो किया जारी....
- byShiv
- 24 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की देर रात एक वीडियो संदेश जारी किया। इसके साथ ही युवाओं और आम लोगों को भरोसा दिलाया कि पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार कड़ी कार्रवाई करने के पक्ष में है, इससे जुड़ा एक मसौदा शुक्रवार (24 जुलाई) को होने वाली कैबिनेट की मीटिंग में पेश किया जाएगा।
पीएम मोदी ने वीडियो संदेश में क्या कहा?
पीएम मोदी ने वीडियो संदेश में कहा कि मैं जानता हूं कि पेपर लीक मामूली विषय नहीं है, लाखों छात्र और उनके अभिभावकों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है इसलिए पेपर लीक की घटना से निपटने को लेकर अब तक पिछले ढाई महीने में अनेक कदम उठाए गए। गुनाहगारों को पकड़ा गया है, वे जेल में हैं, हमारा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा था कि छात्रों का एक साल बर्बाद न हो।
उन्होंने आगे कहा कि तत्काल परीक्षा लेना जरूरी था, सरकार ने पूरी शक्ति का प्रयोग करके कम से कम समय में 22 लाख छात्रों की परीक्षा का प्रबंध किया, 5 से 6 दिन पहले, 19 को नतीजे भी आ गए, देश भर में पास हुए छात्रों की खुशियों की खबरें भी आ रही हैं, लेकिन हम संतोष मानने वाले लोगों में से नहीं हैं इसलिए मैंने आज विभागों को निर्देश दिए थे। आज विभागों ने लगातार मेहनत करके देर रात अपने मसौदे दे दिए। फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रवधान के साथ मसौदे पर शुक्रवार (24 जुलाई) को कैबिनेट में चर्चा होगी।
pc- x.com






