PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने काशी में किया रोड शो, बाबा विश्वनाथ मंदिर में की पूजा, काशीवासियों को देंगे अरबों की सौगात
- byShiv
- 29 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय काशी के दौरे पर है। यहां उन्होंने आज सुबह 14 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। वह बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस से काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। गेट पर ही 108 बटुकों ने शंखनाद के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम ने बाबा विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी पूजा के बाद मंदिर से बाहर निकले तो विधायक ने उन्हें त्रिशूल भेंट किया।
रोड शो किया
इससे पहले, रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर डांस करते नजर आए। प्रधानमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया। काफिले पर फूल बरसाए गए। पीएम ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। मंदिर से पीएम सड़क मार्ग से एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से सीएम योगी के साथ हरदोई रवाना होंगे, जहां गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे।
देंगे सौगात
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी यहां 6,332 करोड़ रुपये की 163 परियोजनाओं की सौगात देंगे। मंच से बनारस-पुणे और अयोध्या-मुंबई दो नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। वह बरेका इंटर कॉलेज मैदान में जनआक्रोश महिला सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। मोदी काशीवासियों की झोली में अरबों रुपये की सौगात देंगे। इनमें 1054.69 करोड़ की 50 योजनाओं का लोकार्पण और 5277.39 करोड़ की 113 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
pc- aaj tak






