Pooja Bhatt Photoshoot: पूजा भट्ट ने नहीं पहने थे कपड़े! बॉडी पर कराया था पेंट, विवादित फोटोशूट पर सालों बाद तोड़ी अभिनेत्री ने चुप्पी
- byvarsha
- 01 Jun, 2026
pc: aajtak
90 के दशक की सबसे मशहूर एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट ने इंडस्ट्री में खूब काम करके अपना नाम बनाया है। फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। पूजा भट्ट अपने एक्टिंग करियर के साथ-साथ कई कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर भी चर्चा में रही हैं। 90 के दशक में एक्ट्रेस ने एक मैगज़ीन कवर के लिए बॉडी पेंटेड फोटोशूट करवाया था। जब यह फोटोशूट सामने आया तो खूब हंगामा हुआ था। असल में, कहा गया था कि फोटोशूट के दौरान एक्ट्रेस ने कोई कपड़े नहीं पहने थे। अब कई सालों बाद पूजा भट्ट ने इस फोटोशूट को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
हाल ही में विक्की लालवानी के साथ एक इंटरव्यू में पूजा भट्ट ने बताया कि उन्हें इस फोटोशूट का आइडिया जर्नलिस्ट दिनेश रहेजा और मशहूर फोटोग्राफर जगदीश माली से मिला था। उन्होंने कहा, “एक तरफ़, इस फ़ोटो के लिए मुझे बहुत बुराई झेलनी पड़ी, तो दूसरी तरफ़, मुझे बहुत प्यार भी मिला। लेकिन मेरे लिए यह फ़ोटोशूट कभी कॉन्ट्रोवर्शियल नहीं रहा। दिनेश रहेजा, जिनकी मैं आज भी बहुत इज़्ज़त करती हूँ, उन्होंने मुझे डेमी मूर का ‘वैनिटी फ़ेयर’ मैगज़ीन कवर दिखाया। मुझे वह कवर बहुत अट्रैक्टिव लगा। फिर दिनेश और जीतू मेरे पास आए और कहा कि वे भी कुछ ऐसा ही करना चाहते हैं। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं तैयार हूँ, और मैंने तुरंत हाँ कह दिया। जब मैंने पूछा कि बॉडी पेंटिंग कौन करेगा, तो उन्होंने कहा कि अन्ना सिंह करेगी।”
पूजा भट्ट ने बताया कि उन्होंने यह फ़ोटोशूट एक दिन की शूटिंग के बाद किया था। वह फ़िल्म ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ के गाने ‘तेरे दर पर सनम’ की शूटिंग कर रही थीं। “उस दिन, मेरा काम रात करीब 9:30 बजे खत्म हुआ और फिर मैं जगदीश माली के घर गई। वहाँ मैंने अपनी बॉडी पेंट करवाई और फ़ोटोशूट करवाया। शूट के बाद, मैं उसके बारे में पूरी तरह भूल गई थी, लेकिन जब वह मैगज़ीन कवर आया, तो वह सेंसेशन बन गया।”






