President Putin: आज भारत दौरे पर पहुंच रहे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, साथ आ रही लगभग पूरी सरकार, होंगी कई अहम डील्स

इंटरनेट डेस्क। रूसी राष्ट्रपति पुतिन आज कई सालों बाद भारत दौरे पर आ रहे हैं। वो 4 दिसंबर को लैंड होंगे और 5 दिसंबर को रात को वापस लौटेंगे। भारत दौर पर उनके साथ एक-दो नहीं बल्कि पूरे 7 लोग मौजूद रहेंगे। एक तरह से लगभग पूरी रूसी सरकार ही भारत आने वाली है। 

क्या होगा पुतिन का शेड्यूल?
पुतिन सिर्फ 30 घंटों तक भारत में रहेंगे और पहले दिन, शाम के करीब 6 बजे लैंडिंग के बाद सीधा पीएम मोदी के साथ उनकी वन टू वन बातचीत होगी, प्राइवेट डिनर पर होने वाली ये बातचीत अनऔपचारिक होगी लेकिन अगले दिन यानी 5 दिसंबर के लिए महत्वपूर्ण होगी। इसी दिन भारत-रूस के दोनों नेता मिलकर मीडिया को संबोधित करेंगे और ऐलान करेंगे कि उनके बीच कौन-कौन सी डील्स फाइनल हुईं।

कौन कौन आ रहा हैं
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी साथ होगा और इसमें 7 मंत्री शामिल होंगे। डेलीगेशन में शामिल मंत्रीयों की बात करें तो इसमें रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलोउसॉफ, वित्त मंत्री एंतोन सिलुआनोव, कृषि मंत्री ऑक्साना लूट, आर्थिक विकास मंत्री मक्सिम रेशेत्निकोव और स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को शामिल होंगे।

pc- bharatsamachartv.in