Rajasthan: भूत करना चाहता हैं तुम्हारे साथ $ex, तांत्रिक बन आरोपी ने महिला से ठगे लाखों रुपए, कई बार किया दुष्कर्म, अब जाकर...

इंटरनेट डेस्क। किसी को विश्वास में लेकर उसके साथ विश्वासघात करना बहुत गलत होता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं जहां एक व्यक्ति ने खुद को तांत्रिक बता कर पूजा पाठ करने के नाम पर एक महिला से लाखों रुपये तो ठगे ही, साथ में दुष्कर्ण भी किया। हालांकि जब पूरा मामला सामने आया तो राजस्थान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

क्या बता रही पुलिस
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सुखवीर उर्फ सुरेंद्रर मुख्य रुप से फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसने इस घटना को काफी शातिर तरीके से अंजाम देने की कोशिश की हालांकि उसकी पूरी योजना सफल  नहीं हो पाई और वह पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने खुद को तांत्रिक बताया और फिर महिला को भूत-प्रेत के नाम पर डराता रहा। हालांकि जब पीड़िता ने उसकी शिकायत दौसा जिले की मेहंदीपुर बालाजी थाने में की तो मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने मामले पर एक्शन लेते हुए आरोपी को पकड़ लिया है।

महिला ने क्या कहा
खबरों की माने तो महिला ने बताया कि आरोपी खुद को तांत्रिक बताता था और कहता था कि उस पर भूत का साया है। इतना ही नहीं तांत्रिक उससे यह भी कहता की भूत उसके साथ शारीरिक रिश्ता बनाना चाहता है। इस समस्या से निकलने के लिए उसने हरिद्वार, मेहंदीपुर बालाजी और उज्जैन ले जाकर पूजा कराने की एक्टिंग करता था। हालांकि इस दौरान होटल में कमरा बुक करता और उसके साथ दुष्कर्म भी करता था। पीड़िता का कहना है कि उसे यह पूरा खेल समझ में आने लगा लेकिन बदनामी के डर से वह सहती रही। हालांकि बाद में उसने हिम्मत जुटा कर उसकी शिकायत पुलिस में की। आरोपी इतना चालाक था कि पुलिस से बचने के लिए बार-बार नंबर और अपना ठिकाना बदल लेता था। लेकिन पुलिस ने एक विशेष टीम बनाकर उसे उत्तर प्रदेश के मखनपुर से गिरफ्तार कर लिया।

pc- jagran