Rajasthan: निकाय और पंचायत चुनावों के पहले कांग्रेस करने जा रही ये बड़ा काम, पार्टी को मिलेगा बड़ा...
- byShiv
- 24 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव होने जा रहे हैं, हालांकि अभी सरकार की और से किसी तरह की कोई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन तैयारी चल रही है, ऐसे में प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस पंचायत और वार्ड स्तर पर अपने 5 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करने जा रही है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसको लेकर जिलाध्यक्षों को सर्कुलर भी जारी कर दिया है। इस अभियान का नाम संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ रखा गया है। अभियान के माध्यम से कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने का काम करेगी।
खबरों की माने तो पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि इस अभियान को लेकर वे खुद और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली प्रदेश के दौरे पर निकलेंगे और जन जन तक अभियान को पहुंचाने का काम करेंगे। वहीं कांग्रेस 27 मार्च को जयपुर के शहीद पर सरकार के विरोध में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है।
pc- zee news





