Rajasthan: नगर निकाय चुनाव के बीच डोटासरा का गमछा डांस फिर से चर्चाओं में, भाजपा के नेता भी देखते रह गए....
- byShiv
- 04 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा का डांस एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। नगर निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस के चीफ गोविंद सिंह डोटासरा एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय तेज संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में डोटासरा ने एक बार फिर गमछा डांस किया। उनके गमछा लहराने के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर छाया हुआ है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बिरला ऑडिटोरियम में वीर तेजाजी सेना की ओर से राष्ट्रीय तेज संवाद 2.0 कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के आकर्षण डोटासरा रहे। उन्होंने मंच पर अपना सिग्नेचर डांस यानी गमछा लहराया। इसके माध्यम से उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों में जोश भर दिया। इस दौरान मंच पर मौजूद कांग्रेस के नेता हेमाराम चौधरी, बाड़मेर जैसलमेर के सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल समेत कई नेताओं ने तालियां बजाकर डोटासरा का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान समारोह में मौजूद भाजपा के नेता सुमेधा नंद सरस्वती भी इसे देखकर हैरान नजर आए।
जानकारी के अनुसार डोटासरा के गमछा डांस से मंच और सामने मौजूद लोगों में जमकर जोश भर दिया। इस दौरान समर्थकोें ने जब गोविंद सिंह डोटासरा के पक्ष में नारेबाजी शुरू की, तो उन्होंने तुरंत टोक दिया। उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ वीर तेजाजी महाराज के नारे लगाओ, मेरे नारे नहीं।
pc- navbharat





