Rajasthan: निकाय चुनाव परिणामों पर बोले अनुराग ठाकुर, भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री के कामकाज पर जनता ने लगाई मुहर
- byShiv
- 21 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजधानी जयपुर के दौरे पर आए सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। मीडिया रिपोटर्स की माने तो ठाकुर ने कहा कि पिछले करीब ढाई साल में भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री के कामकाज पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है।
राजस्थान के निकाय चुनावों में भाजपा को बहुमत मिलने का दावा करते हुए उन्होंने इसे कांग्रेस के लिए जवाब बताया। निकाय चुनावों में भाजपा कई प्रमुख शहरी निकायों में सबसे बड़ी पार्टी रही है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग और ईवीएम पर आरोप लगाती है और जब यह नहीं चलता तो धनबल के आरोप लगाने लगती है।
राजस्थान में कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे पुलिस और धनबल के इस्तेमाल के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की पुरानी आदत है। इसी दौरान ठाकुर ने गोविंद सिंह डोटासरा पर तंज कसते हुए कहा कि“खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे।
pc- india tv hindi





