Rajasthan: आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आठ वर्ष पूरे, सीएम शर्मा ने कहा करोड़ों परिवारों को मिला संबल
- byShiv
- 24 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आठ साल पूरे होने पर सभी लाभार्थियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस संबंध में सीएम ने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ने देश के करोड़ों परिवारों के लिए उपचार के समय एक मजबूत संबल प्रदान किया है।
बीते 8 वर्षों में इस योजना ने आर्थिक कठिनाइयों के बीच गंभीर बीमारी से जूझ रहे परिवारों को इलाज की चिंता से राहत देते हुए बेहतर स्वास्थ्य की आशा जगाई है। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों के जीवन में भरोसे और सुरक्षा का आधार है। इस ऐतिहासिक योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सभी लाभार्थियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
वहीं एक अन्य पोस्ट के माध्यम से सीएम ने कहा कि आयुर्वेद भारत की समृद्ध चिकित्सा एवं ज्ञान परंपरा है, जो स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित दिनचर्या और प्रकृति के साथ सामंजस्य का मार्ग प्रशस्त करती है।
pc- firstindianews.com






