Rajasthan: बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड दोनों बना रहे थे संबंध, तभी देख लिया दो बच्चों ने, इसके बाद बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड ने उनके साथ भी किया....
- byShiv
- 07 Oct, 2024

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के जैसलमेर में एक बड़ा मामला सामने आया हैं, जिसके बाद हर कोई परेशान और हैरान है। इस हादसे के बाद जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वो दंग रह गया। जी हां दो दिन पूर्व यहां पड़ोसी के पानी के टांके में दो मासूम भाइयों के शव तैरते मिले थे। अब इस मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। दोनों बच्चों की मौत हादसा नहीं बल्कि गला घोंटकर हत्या की गई थी।
क्या था मामला
जानकारी के अनुसार दोनों बच्चों की हत्या एक जवान प्रेमी जोड़े ने की थी। दोनों बच्चों ने प्रेमी जोड़े को गलत हरकतें करते देख लिया था। इससे प्रेमी जोड़ा डर गया और उन्हें लगा कि प्रेम प्रसंग का भंडाफोड़ नहीं कर दे। इसलिए दोनों ने मिलकर बच्चों का गला घोंटकर उनको मार डाला। बाद में शवों को उनके पड़ोसी के पानी के टांके में फेंक दिया। इस मामले में जैसलमेर एसपी ने खुलासा किया है।
आरोपियों ने गुनाह कबूला
एसपी चौधरी के मुताबिक बच्चों की हत्या को अंजाम एक प्रेमी जोड़े ने दिया है। पुलिस ने प्रेमी एहसान और उसकी प्रेमिका सोनिया को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों भी बबर मगरा के ही रहने वाले हैं दोनों बच्चों के रिश्तेदार हैं। एहसान बच्चों का चाचा और सोनिया मौसी लगती है। आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि प्रेम-प्रसंग के दौरान बच्चों ने उन्हें देख लिया था, उसके बाद सामाजिक दबाव के डर से उन्होंने दोनो बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में बच्चों के शवों को उनके पड़ोसी के पानी के टांके में डाल दिया ताकि वो हादसा लगे।
pc- aaj tak