Rajasthan: मुख्यमंत्री का अधिकारियों को निर्देश, साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ की जाएं उनकी अवैध संपत्तियां भी जब्त
- byShiv
- 20 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार अब साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसको लेकर खुद मुख्यमंत्री शर्मा भी गंभीर नजर आ रहे है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजस्थान में साइबर अपराधियों के खिलाफ अब सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि उनकी आर्थिक ताकत पर भी चोट की जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर (आर4सी) और 1930 साइबर हेल्पलाइन का निरीक्षण किया।
दिए अधिकारियों को निर्देश
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम ने इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि साइबर ठगों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उनकी अवैध संपत्तियां भी जब्त की जाएं, ताकि उनकी आर्थिक कमर टूट जाए और वे दोबारा अपराध करने की स्थिति में न रहें। इसके साथ ही यह मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों में अपना बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले लोगों को भी बख्शा नहीं जाए। ऐसे लोगों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, उन्होंने बैंकिंग संस्थानों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर साइबर ठगों के बैंक खाते तुरंत फ्रीज करने और आधुनिक तकनीक व डेटा एनालिसिस के जरिए तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
सीएम ने सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ-साथ स्कूलों और कॉलेजों में भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। उनका कहना था कि जागरूकता ही साइबर ठगी रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है। अधिकारियों ने बताया कि 1930 हेल्पलाइन पर आने वाली करीब 95 फीसदी शिकायतों पर समय पर कार्रवाई की जा रही है।
pc- firstindia.co.in





