Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस के मौके पर प्रदेश को दी 207 नई बसों की सौगात

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान दिवस के मौके पर प्रदेश को सीएम भजनलाल शर्मा ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज नई रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। आमजन के लिए अधिक सुगम और आधुनिक यातायात सुविधा के उद्देश्य से राजस्थान रोडवेज में 207 नई बसें शामिल की गई हैं।

इन नई बसों को अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मौके पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहे। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में आरएसआरटीसी की ओर से सर्विसलाइन पर ली गई 100 ब्लूलाइन एक्सप्रेस बसों, 79 स्टारलाइन बसों और 28 एसी वाहनों को फ्लैग ऑफ किया गया।

नई बसों के संचालन से प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ ही आमजन को बेहतर यातायात सुविधाएं भी मिल सकेंगी। राज्य सरकार का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन को सुदृढ़ करना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

pc-ndtv raj