Rajasthan: कानून-व्यवस्था को लेकर सीएम ने ली बैठक, पुलिस अधिकारियों से कहा, ऐसी कार्रवाई हो कि बदमाशों की रूह कांप उठे

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अब फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे है। उन्होंने  सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अब किसी भी जिले में अपराध होने पर संबंधित रेंज आईजी और जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) की जवाबदेही तय होगी। उन्होंने कहा कि अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो कि बदमाशों की रूह कांप उठे। 

सीएम ने ली बैठक
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम ने कानून व्यवस्था को लेकर बैठक ली। बैठक में  मुख्यमंत्री ने गृह विभाग, पुलिस मुख्यालय, सभी रेंज आईजी और जिलों के एसपी के साथ कानून-व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।  सभी जिला पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़े। 

इन अधिकारियों से किया जवाब-तलब
खबरों की माने तो मुख्यमंत्री ने हाल ही में अलवर, श्रीगंगानगर और भरतपुर में हुई आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि किसी भी गंभीर घटना के बाद केवल कार्रवाई का दावा करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी रणनीति भी जरूरी है। 

pc- jansatta