Rajasthan: महिला आरक्षण बिल को लेकर सीएम ने विपक्ष को लिया निशाने पर, कांग्रेस के नकारात्मक रवैये के कारण बिल नहीं हो सका पारित

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय पर महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर निशाला साधा। मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि जिस पार्टी की देश में सबसे ज्यादा सरकार रही, उसने महिलाओं के बारे में नहीं सोचा।

खबरों की माने तो मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार यह अधिनियम लेकर आई, लेकिन विपक्ष ने इसे पारित नहीं होने दिया और इसे “काला अध्याय” बना दिया। बीजेपी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम भजनलाल के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित कई वरिष्ठ महिला नेता मौजूद रहीं।

सीएम ने कहा कि देश की आधी आबादी को उसका हक मिलना चाहिए, इसलिए मोदी जी लोकसभा में विधेयक लाए, लेकिन विपक्ष के नकारात्मक रवैये के कारण बिल पारित नहीं हो सका। मुख्यमंत्री ने भारतीय संस्कृति का हवाला देते हुए कहा कि यहां महिलाओं को हमेशा अग्रणी स्थान दिया गया है और केंद्र सरकार ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” सहित कई योजनाओं के जरिए महिलाओं को सशक्त किया है।

pc- oneindiahindi