Rajasthan: लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पहली लिस्ट में राजस्थान के इन नेताओं को उतारेगी मैदान में! जान ले नाम

इंटरनेट डेस्क। देश की लोकसभा में पिछले 10 सालों से कांग्रेस बहुमत से दूर हैं और इस बार पार्टी चाहती हैं की वो बहुमत हांसिल करें। लेकिन ये तो बाद की बात हैं की देश के लोग किसको पसंद करेंगे और किसे बहुमत सौंपेेंगे। लेकिन उसके पहले कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने में ही भाजपा से पिछड़ गई है। भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है।

ऐसे में कांग्रेस इस बार कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है। ऐसे में पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में अपने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। पार्टी इस संबंध में 7 मार्च को होने वाली बैठक में अंतिम फैसला कर सकती है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी ने प्रदेश इकाई की बैठकों में सभी वरिष्ठ नेताओं को तैयार रहने के लिए कहा है।

वहीं माना जा रहा हैं पहली सूची में राजस्थान से भी कई नेताओं को टिकट मिल सकता है।  सूत्रों के मुताबिक इस लिस्ट में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत, सचिन पायलट, जितेंद्र सिंह, गोविंद सिंह डोटासरा, अशोक चांदना जैसे नेताओं का नंबर लग सकता है।

pc-