Rajasthan: 'अमेरिका और पाकिस्तान में युद्ध' वाले बयान पर घिरे मदन राठौड़, अब देनी पड़ रही सफाई, कांग्रेस ने साधा निशाना...
- byShiv
- 16 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के एक बयान पर अभी सियासत गरता रही है। उनका यह बयान पाकिस्तान को लेकर है। उन्होंने कहा कि अगर आज अमेरिका और पाकिस्तान में युद्ध होता है, तो हम पाकिस्तान के साथ हैं, क्योंकि वह हमारा पड़ोसी है। इस बयान को लेकर अब कांग्रेस राठौड़ पर जमकर निशाना साध रही है। कांग्रेस ने राठौड़ के बयान को पाकिस्तान के प्रति बीजेपी का प्रेम बताया है। ट्रोल होने के बाद राठौड़ इस बयान पर सफाई देते फिर रहे है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे इस वीडियो में मदन राठौड़ कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर आज अमेरिका और पाकिस्तान में युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं, क्योंकि वह हमारा पड़ोसी है। ठीक है। यह बात हमें समझनी होगी। राठौड़ के इस वीडियो को लेकर कांग्रेस बीजेपी को जमकर घेर रही है। कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे पाकिस्तान के प्रति बीजेपी का प्रेम बताया है।
अपने बयान पर राठौड़ ने दी सफाई
इधर, मदन राठौड़ के इस बयान से सियासत में हड़कंप मच गया। बाद में मदन राठौड़ अपने इस बयान पर सफाई देते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। दरअसल उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच हो और भारत हार जाए तो जो पटाखे फोड़ते हैं, वह देशभक्त नहीं हैं। अगर अमेरिका-पाकिस्तान का मैच हो तो पड़ोसी होने के नाते हम पाकिस्तान के साथ हैं।
pc- zee news






