Rajasthan News
Rajasthan: भजनलाल कैबिनेट में फेरबदल को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने बताया कब...
- byShiv
- 04 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजनीति में कुछ दिनों से एक ही चर्चा सुनने को मिल रही हैं और वो ये की जल्द ही भजनलाल कैबिनेट का विस्तार होने वाला है। इन अटकलों को हवा तब मिली जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एक ही विमान से दिल्ली से जयपुर लौटे।
हालांकि कैबिनेट बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने साफ किया कि इस तरह की किसी चर्चा पर विचार नहीं हुआ। इसके बावजूद सियासी हलकों में सवाल उठते रहे। इन चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बयान देकर स्थिति स्पष्ट की हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ उनकी यात्रा पूरी तरह सरकारी समन्वय का हिस्सा थी। दिल्ली से जयपुर लौटते समय दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। लेकिन मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर कोई बात नहीं हुई।
pc- aaj tak






