Rajasthan: बहू के साथ सालों से रेप कर रहा था ससुर, बेटे को नहीं जाने देता था पास, पीड़िता ने भाई को बताई आपबीती तो....
- byShiv
- 21 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के अजमेर जिले में से एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। यहां ससुर और बहू का रिश्ता शर्मसार हो गया है, मानसिक रूप से कमजोर विवाहिता के साथ उसके ससुर ने लंबे समय तक कथित रूप से दुष्कर्म किया, आरोप है कि आरोपी द्वारा अपने बेटे को अपनी पत्नी के पास कमरे में भी नहीं जाने दिया जाता था, ऊपर से उसके साथ मारपीट की जाती है। पीड़िता के भाई ने पुलिस को शिकायत में बताया कि ससुर आए दिन दुष्कर्म करता रहा, जिसकी वजह से वह गर्भवती हो गई और फिर बेटी हुई है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.।
2018 में हुई थी शादी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस के अनुसार, पीड़िता के भाई ने थाने में दी रिपोर्ट दी, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन का विवाह वर्ष 2018 में हुआ था। वह मात्र 8वीं तक पढ़ी हुई है, शादी के बाद से ही उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। पीड़िता के भाई ने बताया कि शादी के बाद जब भी उसकी बहन घर आई तो उसका ससुर ही लेकर आता, मेरी बहन अक्सर डरी सहमी रहती, भाई ने कहा कि बहन के बेटी पैदा होने पर वह उसके ससुराल गया तो वहां पर उसके ससुर ने बताया कि आपकी बहन काम नहीं करती है, इसलिए उसे डांट देते हैं, वह मेरी कुछ भी बात नहीं मानती है. जिसके बाद मेरी बहन कोने में जाकर बुरी तरह से रोने लगी और जब मैं उसके पास गया तो वह पांव पकड़कर कहने लगी कि आप मुझे यहां से ले चलो।
ससुर को आपत्तिजनक हाल में देखा- पड़ोसी
इसके बाद भाई ने पीड़ित बहन को अपने घर ले आया, भाई ने बताया कि उसने अपनी हैसियत के अनुरूप बहन का इलाज करवाया, कुछ दिन पहले उसने अपनी बहन का फिर से वापस ससुराल जाने को कहा तो उसने मना कर दिया और जोर-जोर से रोने लगी। जब उसके ससुराल के आसपास पड़ोसियों से पूछताछ की गई तो विवाहिता के साथ उसके ससुर द्वारा मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर दुष्कर्म करने की बात सामने आई। आसपास के लोगों ने पीड़िता के भाई को बताया कि 1-2 बार उन लोगों ने उसके ससुर को उसकी बहन के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा है।
पुलिस ने क्या बताया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो थाना प्रभारी के मुताबिक, आसपास और पड़ोसियों के बताने पर जब भाई ने बहन से इस बारे में पूछा तो उसने चैंकाने वाली बात बताई, पीड़िता का ससुरा उसके साथ आए दिन दुष्कर्म करता था और उसके पति को कमरे में नहीं आने देता था, ऊपर से विवाहिता के पति के साथ मारपीट भी करता था, शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि पीड़िता की पुत्री का जन्म भी इसी कथित दुष्कर्म का परिणाम है।
pc- zee news





