Rajasthan: कोटा में 2 प्रसूताओं की मौत के बाद आज फिर से बिगड़ी 2 प्रसूताओं की हालत, निजी अस्पताल करवाना पड़ा भर्ती

इंटरनेट डेस्क। कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी के बाद प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने का मामला गहराता जा रहा है। अस्पताल में भर्ती दो और महिलाओं की स्थिति नाजुक होने के बाद शनिवार को उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार 6 मई को कोटा के शिवपुरा निवासी शिरीन और कोटा ग्रामीण के कसार निवासी किरण को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया था।

खबरों की माने तो परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद दोनों की स्थिति लगातार खराब होती गई। सरकारी अस्पताल में स्थिति नियंत्रण में न देखते हुए, परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज जारी है।

इस मामले में अब तक सामने आए सभी 8 मामलों में एक समानता देखी गई है। सभी महिलाओं के किडनी में गंभीर इन्फेक्शन की बात सामने आई है। गौरतलब है कि 4 मई को सबसे पहले 6 महिलाओं की तबीयत बिगड़ी थी, जिनमें से इलाज के दौरान 2 की मौत हो गई थी। शेष 4 का इलाज अभी भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। वहीं दौसा में भी आज एक प्रसूता को इंजेक्शन लगाते ही मुंह से झाग आ गए और कुछ देर बाद मौत हो गई। 

pc- ndtv raj