Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का भाजपा पर निशाना, पुलिस के दम पर बैकडोर से चेयरमैन और सभापति बनाने की कोशिश के लगाए आरोप
- byShiv
- 17 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनावों में चेयरमैन और सभापति बनाने की कवायद तेज हो रही है। भाजपा और कांग्रेस पूरा जोर लगा रही है की अपने अपने चेयरमैन और सभापति बनाए जाएं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब भाजपा पर पुलिस के दम पर बैकडोर से चेयरमैन और सभापति बनाने में जुटने का आरोप लगाया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व सीएम गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि जनता ने नकार दिया तो भाजपा अब पुलिस के दम पर बैकडोर से चेयरमैन और सभापति बनाने में जुट गई है। झुंझुनूं के मंडावा में कांग्रेस और कांग्रेस समर्थक पार्षदों पर छापामारी, कापरेन में पीहर जा रही निर्दलीय महिला पार्षद को पुलिस से परेशान करवाना, नीमराना में महिला पार्षद के जेठ को जबरन उठवा लेना, यह कोई इक्का-दुक्का घटना नहीं, पूरे प्रदेश में एक ही स्क्रिप्ट चल रही है।
पुलिस भेजकर नवनिर्वाचित पार्षदों को डराया जा रहा है, धमकाया जा रहा है, ताकि जबरन भाजपा को समर्थन मिल जाए। यह सीधा-सीधा जनादेश पर डाका है, लोकतंत्र को भयतंत्र में बदलने की साजिश है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी, पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है, भाजपा की सत्ता लोलुपता के लिए नहीं। पुलिस महानिदेशक को सुनिश्चित करना चाहिए कि पुलिस द्वारा लोकतंत्र की यह हत्या न हो।
pc- ndtv raj





