Rajasthan: पूर्व सीएम ने कहा, कोर्ट के आदेश के बाद भी पंचायत चुनाव नहीं हो रहे, ये सरकार बर्खास्त करने लायक
- byShiv
- 22 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि देश और राजस्थान कहीं भी कांग्रेस में गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस में एक ही गुट है, सारा भ्रम दूर हो जाना चाहिए, और इस तरह के सवाल में कोई आधार नहीं है। बीजेपी में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा, मैं इस तरह का कोई आरोप नहीं लगाता। राज्यसभा के चुनाव में राजेंद्र राठौड़ को टिकट क्यों नहीं दिया, ऐसा कुछ भी नहीं कहा। उनके बारे में कहने के लिए बहुत बाते हैं, लेकिन मैं बोलता ही नहीं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पंचायत और निकाय चुनाव के सवाल पर गहलोत ने कहा, ये लोग इतने घबराए हुए हैं कि पंचायत और निकाय चुनाव में साफ हो सकते हैं। कोर्ट के आदेश के बाद भी पंचायत चुनाव नहीं करा रहे हैं। केंद्र में भी इनकी सरकार है, अब किससे कहें। ये सरकार बर्खास्त करने लायक है।
जानकारी के अनुसार अशोक गहलोत ने कहा, संविधान की धज्जयिां उड़ा रहे हैं। 1998 में हमारी सरकार में कर्मचारियों की स्ट्राइक चल रही थी तो चुनाव कराने की चुनौती थी। कोर्ट ने आदेश दिया था कि स्ट्राइक हो या कुछ भी हो चुनाव कराना पड़ेगा। इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है, और मैंने चुनाव कराया। आज की हालात देख लीजिए।
pc- firstindia.co.in





