Rajasthan: गहलोत ने कहा राजस्थान का बजट भाषण में कोई मेंशन न होना प्रदेश के साथ हो रहे सौतेलेपन की झलक
- byShiv
- 02 Feb, 2026
इंटरेनट डेस्क। केंद्र सरकार की और से बजट पेश हो चुका हैं और इस पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है। अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को पेश किए गए केन्द्र सरकार के बजट को लेकर बड़ी बात की है। उन्होंने इस बजट को राजस्थान के लिए यानी ऊंची दुकान फीका पकवान बताया है।
क्या बोले गहलोत
पूर्व सीएम गहलोत ने केन्द्रीय बजट को लेकर एक्स के माध्यम से कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान का बजट भाषण में कोई मेंशन न होना प्रदेश के साथ हो रहे सौतेलेपन की झलक है। ईआरसीपी को लेकर कोई जिक्र नहीं हुआ, न ही राजस्थान में किसी नई रेलवे परियोजना या मेट्रो प्रोजेक्ट की घोषणा हुई। गरीब, श्रमिकों और असंगठित क्षेत्र की बड़ी आबादी के लिए कोई राहत का बड़ा ऐलान नहीं हुआ है।
डोटासरा भी बोले
वहीं बजट को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि केंद्रीय बजट-2026 की घोषणाओं के बाद देशभर और विशेषकर राजस्थान में निराशा का माहौल है। ये हताशा मोदी सरकारी के दावों और ज़मीनी हकीकत के बीच की गहरी खाई को साफ़ दर्शाती है। ये बजट राजस्थान-वासियों के भरोसे पर भी गहरी चोट है, प्रदेश को हर बार की तरह मोदी सरकार से फिर निशाना मिली है।
pc- jagran






