Rajasthan: उदयपुर के कन्हैयालाल मर्डर मामले में गहलोत ने प्रदेश की भाजपा सरकार और गृहमंत्री शाह को लिया निशाने पर
- byShiv
- 02 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज कल प्रदेश की भजनलाल सरकार पर हावी हैं, वो लगातार किसी ना किसी मुद्दे पर सरकार को घेरते रहते है। अब गहलोत ने एक बार फिर से उदयपुर के कन्हैयालाल मर्डर मामले को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लिया है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

लगाया ये आरोप
खबरों की माने तो पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अब एक्स के माध्यम से कहा कि यह बेहद दुखद है कि उदयपुर के स्वर्गीय कन्हैयालाल के परिवार को भाजपा सरकार से न्याय के लिए गुहार लगानी पड़ रही है। गृहमंत्री अमित शाह ने विधानसभा चुनाव के समय जनता में भ्रम फैलाया कि राजस्थान सरकार ने स्पेशल कोर्ट नहीं बनाया, जबकि यह मुकदमा शुरू से ही एनआईए के पास है और एनआईए की स्पेशल कोर्ट में ही चल रहा है।

नहीं मिला अब तक न्याय
जानकारी के अनुसार अशोक गहलोन ने कहा कि अमित शाह जी, भाजपा की राजस्थान में सरकार बने सवा दो साल हो चुके हैं। आपकी सरकार ने अभी तक इस मामले में वह स्पेशल कोर्ट क्यों नहीं बनाया है, जिसका आरोप आप कांग्रेस सरकार पर लगा रहे थे? भाजपा सरकार की एनआईए 160 गवाहों में से 40 गवाहों की गवाही तक नहीं करवा सकी। गहलोत ने कहा कि भाजपा ने इस मामले पर केवल राजनीति की है। अगर भाजपा सरकार चाहती तो इस मुकदमे की डे-टू-डे हियरिंग करवाती और अभी तक दोषियों को सजा हो जाती।
pc- deccanherald.com, kanaknews.com, ndtv raj





