Rajasthan: भजनलाल सरकार युवाओं के लिए करने जा रही ये बड़ा काम, अगले साल के बजट में देखने को मिलेगी इसकी....तैयारी हुई शुरू!
- byShiv
- 01 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार जेन जी के लिए कुछ नया करने जा रही है। खबरों की माने तो अगले साल पेश होने वाले 2027-28 के राज्य बजट में पहली बार अलग से यूथ बजट पेश किया जाएगा। कृषि बजट की तर्ज पर बनने वाले इस बजट में युवाओं से जुड़ी योजनाओं, उनके लिए होने वाले खर्च और काम की प्रगति को अलग से सामने लाने की तैयारी है। सरकार ने इसके लिए विभागों से जानकारी जुटाने के साथ आम लोगों और युवाओं से सुझाव भी मांगे हैं। ताकि युवाओं की जरूरतों और उम्मीदों को बजट में जगह मिल सके।
क्या हैं इसके पीछे का कारण
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सरकार यह कदम जेन जी द्वारा पिछले दिनों दिल्ली के जंतर मंतर समेत देश में तमाम जगहों पर किए गए आंदोलन के असर की वजह से उठाने जा रही है, इसमें जेन जी को खास फोकस किया जा सकता है। युवा मामले और खेल विभाग को यूथ बजट का नोडल विभाग बनाया गया है, यानी अलग-अलग विभागों में युवाओं से जुड़ी योजनाओं और प्रस्तावों की जानकारी एक जगह जुटाने और उन्हें बजट में शामिल करने के काम में यही विभाग मुख्य भूमिका निभाएगा।
यूथ बजट में युवाओं की पढ़ाई, कौशल बढ़ाने, रोजगार और युवा कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर खास ध्यान रहेगा। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार युवाओं के लिए 70 प्रतिशत या उससे ज्यादा प्रावधान वाली योजनाओं को एक श्रेणी में रखा जाएगा, जबकि इससे कम हिस्से वाली योजनाएं दूसरी श्रेणी में शामिल होंगी।
pc- khabredinraat.com





